Maanasoon mein Coorg Ghoomne Ki Poori Gaid Jharanon, Hariyaali aur Shaanti Ka Sangam 2025| मानसून में कुर्ग घूमने की पूरी गाइड – झरनों, हरियाली और शांति का संगम

Share Now

              कुर्ग, कर्नाटक एक खूबसूरत पहाड़ी शहर है ,जिसे “दक्षिण का कश्मीर “ और “भारत का स्कॉटलैंड” भी कहा जाता है|  प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग है।समुद्र ताल से इस हिल स्टेशन की ऊंचाई 1452 मीटर है | मानसून के मौसम में यह जगह और भी खूबसूरत हो जाती है। हरियाली से लदे पहाड़, गिरते झरने, कोहरे से ढकी वादियाँ और शांत वातावरण – कुर्ग मानसून में घूमने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। इस लेख के माध्यम से हम Maanasoon mein Coorg Ghoomne Ki Poori Gaid Jharanon, Hariyaali aur Shaanti Ka Sangam के बारे में जाने गे |

Table of Contents

          अगर आप भी मानसून में कुर्ग की यात्रा प्लान कर रहे हैं, तो यह गाइड आपके लिए पूरी जानकारी लेकर आया है।अगर आप मानसून में प्रकृति की गोद में सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो कुर्ग (Coorg) यानी ‘कर्नाटक का कश्मीर’ आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। बरसात में जब पहाड़ों पर हरियाली छा जाती है, झरने पूरे वेग से बहने लगते हैं और ठंडी-ठंडी हवा आत्मा को छू जाती है, तब कुर्ग किसी स्वर्ग से कम नहीं लगता।

1. कूर्ग का इतिहास History of Coorg

Maanasoon mein Coorg Ghoomne Ki Poori Gaid Jharanon, Hariyaali aur Shaanti Ka Sangam
Maanasoon mein Coorg Ghoomne Ki Poori Gaid Jharanon, Hariyaali aur Shaanti Ka Sangam

 

                कुर्ग का इतिहास बेहद रोचक है। इसका नाम ‘कोडवा’ (Kodava) समुदाय से लिया गया है, जो यहाँ के मूल निवासी हैं। कुर्ग को पहले ‘कोडागु’ के नाम से जाना जाता था। यह क्षेत्र कई शक्तिशाली राजाओं के अधीन रहा, जिसमें हैलेबिडु के होयसल, विजयनगर साम्राज्य और बाद में हैदर अली और टीपू सुल्तान शामिल हैं। अंग्रेजों ने 19वीं सदी में कुर्ग पर कब्जा कर लिया और यहाँ कॉफी की खेती को बढ़ावा दिया। आज भी कुर्ग अपनी कॉफी और मसालों के लिए प्रसिद्ध है।कुर्ग, एक ऐतिहासिक क्षेत्र है जिसका उल्लेख प्राचीन शास्त्रों में भी मिलता है। यहाँ की कोडावा जनजाति वीरता और संस्कृति के लिए जानी जाती है। यह क्षेत्र ब्रिटिश काल में भी अपनी सुंदरता और रणनीतिक स्थिति के कारण महत्वपूर्ण रहा। कुर्ग लंबे समय तक एक स्वतंत्र रियासत थी जिसे 1956 में मैसूर राज्य में मिला दिया गया।

2. कूर्ग में घूमने लायक प्रमुख स्थल Places to Visit Coorg – Maanasoon mein Coorg Ghoomne Ki Poori Gaid Jharanon, Hariyaali aur Shaanti Ka Sangam

2.1 अब्बी फाल्स कूर्ग  Abbey Falls Coorg 

Maanasoon mein Coorg Ghoomne Ki Poori Gaid Jharanon, Hariyaali aur Shaanti Ka Sangam
Maanasoon mein Coorg Ghoomne Ki Poori Gaid Jharanon, Hariyaali aur Shaanti Ka Sangam

 

                           अब्बी फॉल्स शहर से 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है | यह झरना प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है | पर्यटकों के लिए यह एक पिकनिक स्पॉट है| कॉफी बागानों की हरियाली के बीच यह झरना अपनी अलग ही सुंदरता बिखेर देता है | यहां के सुंदरताऔर शांत माहौल पर्यटकों को आश्चर्यचकित कर देता है | इस झरने का पानी चट्टानों से होते हुए पूल पर गिरता है,जो बहुत ही सुंदर नजारा पेश करता है | मानसून में अब्बी फॉल्स का नज़ारा देखने लायक होता है। पानी की गर्जना और हरियाली के बीच यह झरना एक मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करता है। बरसात में यह झरना पूरी रफ्तार से बहता है और एक अद्भुत नजारा पेश करता है।

और पढ़ें : दार्जीलिंग में घूमने की सबसे खूबसूरत जगह कौन सी हैं

2.2 राजा की सीट कूर्ग Raja’s Seat Coorg 

Maanasoon mein Coorg Ghoomne Ki Poori Gaid Jharanon, Hariyaali aur Shaanti Ka Sangam
Maanasoon mein Coorg Ghoomne Ki Poori Gaid Jharanon, Hariyaali aur Shaanti Ka Sangam

 

                           राजा की सीट मदिकेरी  शहर में स्थित एक खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है | यहां की प्राकृतिक और मनोहक सुंदरता पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती है | यह स्थल कुर्ग के राजाओं के पसंदीदा जगह हुआ करती थी इस कारण इसका नाम राजा की सीट पड़ा | राजा इस स्थल परयहां की प्राकृतिक और मनमोहक सुंदरता के बीच समय बिताने के लिए आया करते थे | राजा की सीट से मानसून में बादलों को छूते हुए पहाड़ों का नज़ारा लिया जा सकता है। सूर्योदय और सूर्यास्त का दृश्य यहाँ से बेहद खूबसूरत लगता है। यहां से कुर्ग की घाटियों और हरियाली का मनोरम दृश्य दिखता है। यहां का हरा भरा और शांत वातावरण पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है| अगर आप कुर्ग घूमने जाएं तो यहां आना ना भूले | 

 

2.3 दुबारे हाथी शिविर कूर्ग Dubare Elephant Camp Coorg 

Maanasoon mein Coorg Ghoomne Ki Poori Gaid Jharanon, Hariyaali aur Shaanti Ka Sangam
Maanasoon mein Coorg Ghoomne Ki Poori Gaid Jharanon, Hariyaali aur Shaanti Ka Sangam

 

               कर्नाटक राज्य के पूर्व जिले में स्थित दुबारे हाथी शिविर कावेरी नदी के तट पर है | यह सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है | यह हाथी शिविर वन्य जीव प्रेमी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है | यहां पर्यटक साथियों की गतिविधियों को देख सकते हैं | मानसून में दुबारे में हाथियों के साथ समय बिताना एक अलग ही अनुभव देता है। यहाँ आप हाथियों को नहलाते और खिलाते हुए देख सकते हैं।मानसून में नदी के किनारे हाथियों के साथ वक्त बिताना खास अनुभव है। यहां पर्यटकों को हाथियों को अपने हाथों से नहलाने ,उन्हें रागी,गुड , गन्ना , केला और नारियल खिलने की अनुमति दी जाती है | यहाँ  की हरियाली और शांत वातावरण पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है | यहां पर्यटकों के लिए जंगल में हाथियों की सवारी की सुविधा भी उपलब्ध है,पर्यटक यहां साथियों के सवारी का आनंद ले सकते हैं| पर्यटकों के लिए जंगल में हाथियों की सवारी काफी दिलचस्प मालूम होती है | 

 

2.4 तालकावेरी कूर्ग  Talacauvery Coorg

Maanasoon mein Coorg Ghoomne Ki Poori Gaid Jharanon, Hariyaali aur Shaanti Ka Sangam
Maanasoon mein Coorg Ghoomne Ki Poori Gaid Jharanon, Hariyaali aur Shaanti Ka Sangam

 

                        तालकावेरी ब्रह्मगिरि पहाड़ी पर स्थित एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है | यह मदिकेरी से 48 किलोमीटर दूर और समुद्र तल से 1276 मीटर की ऊंचाई पर है| तालकावेरी धार्मिक दृष्टि से भी बहुत अधिक महत्व रखता है, इस कारण यहां अधिक संख्या में पर्यटक आते हैं | तालकावेरी कावेरी नदी का उद्गम स्थल है। मानसून में यहाँ का वातावरण पवित्र और शांत होता है।यह स्थल बादलों से घिरा रहता है | तालकावेरी में एक छोटा और खूबसूरत झरना है,जिसे  तीर्थ कुंडीके कहा जाता है |इस झरने को बरसात के मौसम में देखा जा सकता है | यहां की खूबसूरत हरियाली के बीच एक तालाब भी है,जहां लोग पूजा करने से पहले स्नान करते हैं | यहां दो मंदिर भी स्थित है | यहां जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर के महीने का होता है |

 

2.5 होन्नमाना केरे झील कूर्ग  Honnmanakere Lake Coorg

Maanasoon mein Coorg Ghoomne Ki Poori Gaid Jharanon, Hariyaali aur Shaanti Ka Sangam
Maanasoon mein Coorg Ghoomne Ki Poori Gaid Jharanon, Hariyaali aur Shaanti Ka Sangam

 

                      होन्नमाना केरे झील कुर्ग में स्थित लोकप्रिय पर्यटन स्थल में से एक है| मनमोहक हरियाली के बीच स्थित यह झील कुर्ग की सबसे बड़ी और खूबसूरत झील है | यहां हर साल पर्यटक अधिक संख्या में आते हैं ,यह झील सोमवारपेट शहर से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है | यह झील धार्मिक दृष्टि से भी महत्व रखती है| इस झील के पास देवी होन्नाम्मा का मंदिर स्थित है| देवी होन्नाम्मा के नाम पर ही इस झील का नाम रखा गया | इस मंदिर में त्योहारों के टाइम बहुत अधिक संख्या मेंलोग आते हैं ,अक्सर नवविवाहित जोड़े इस झील पर अपना प्रसाद चढ़ाते है | यह झील पहाड़ियों और घने जंगल के बीच स्थित अपनी मनोरम प्राकृतिक सुंदरता को दर्शाती है | यहां पर्यटक अपने परिवार और दोस्तों के साथ सुख और शांति के कुछ पल बिता सकते हैं |

2.6 कोटेबेट्टा ट्रेक कूर्ग – Kotebetta Trek Coorg

Maanasoon mein Coorg Ghoomne Ki Poori Gaid Jharanon, Hariyaali aur Shaanti Ka Sangam
Maanasoon mein Coorg Ghoomne Ki Poori Gaid Jharanon, Hariyaali aur Shaanti Ka Sangam

 

                             कोटेबेट्टा ट्रेक समुद्र तल से लगभग 1620 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कूर्ग के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है |कोटेबेट्टा कुर्ग क्षेत्र की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है कोटेबेट्टा पीक सोमवारपेट और मदिकेरी कस्बों  के बीच स्थित है | ट्रेकिंग के लिए पर्यटक इस पहाड़ी के ओर आकर्षित होते हैं | पर्यटक हट्टीहोल  से अपनी यात्रा शुरू करते हैं ,जिसकी लंबाई 10 किलोमीटर है |ट्रेकिंग करते समय पर्यटक हरे भरे जंगलों और कॉफी के बागानों के बीच से गुजरते हैं ,जो की देखने में बहुत ही मनमोहक होता है | प्रकृति के खूबसूरत दृश्य ट्रेकिंग को ओर भी ज्यादा मजेदार और सुख दाई बना देते हैं |यहां ट्रैकिंग के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच का होता है | 

2.7 मदिकेरी किला कूर्ग  Madikeri Fort Coorg

Maanasoon mein Coorg Ghoomne Ki Poori Gaid Jharanon, Hariyaali aur Shaanti Ka Sangam
Maanasoon mein Coorg Ghoomne Ki Poori Gaid Jharanon, Hariyaali aur Shaanti Ka Sangam

 

                        मदिकेरी किला कुर्ग के खास पर्यटन स्थलों में से एक है | इस किले का निर्माण मुद्दू राजा द्वारा 17वीं शताब्दी में किया गया था | बाद में टीपू सुल्तान द्वारा ईटों और पत्थरों से इस किले का पुनर्निर्माण किया गया था | उस समय इस् किले का नाम जाफराबाद रखा गया | इस किले ने बहुत से युद्ध और उत्तराधिकारी देखे ,जब यह किला अंग्रेजों के अधीन हुआ ,तो उन्होंने यहां कई बदलाव किये | उन्होंने यहां एक घंटा घर का निर्माण कराया | सरकार द्वारा अब इस किले का उपयोग डिप्टी कमिश्नर के ऑफिस के रूप में किया जाता है | इस किले के अंदरएक मंदिर था ,जिसे अंग्रेजों ने हटा कर एक चर्च का निर्माण कराया | पर्यटक इस किले पर विभिन्न प्रकार की प्राचीन वस्तुओं को देख सकते हैं| 

और पढ़ें :  इस गर्मी में ऊटी की खूबसूरत वादियों में बिताएं सुकून के पल|

3. कूर्ग घूमने का सही समय Best Time to Visit Coorg

Maanasoon mein Coorg Ghoomne Ki Poori Gaid Jharanon, Hariyaali aur Shaanti Ka Sangam
Maanasoon mein Coorg Ghoomne Ki Poori Gaid Jharanon, Hariyaali aur Shaanti Ka Sangam

 

                    मानसून का समय (जून से सितंबर) कुर्ग घूमने के लिए आदर्श है, क्योंकि इस दौरान यहाँ का तापमान सुहावना रहता है और प्राकृतिक सौंदर्य अपने चरम पर होता है। हालाँकि, भारी बारिश के कारण कुछ जगहों तक पहुँचने में दिक्कत हो सकती है, इसलिए हमेशा वेदर अपडेट चेक करके ही यात्रा प्लान करें।कुर्ग सालभर आकर्षक रहता है, लेकिन मानसून यानी जून से सितंबर तक यहाँ की सुंदरता अपने चरम पर होती है। इस समय बारिश के कारण झरने जीवंत हो उठते हैं और हरियाली हर तरफ छा जाती है।

4. कूर्ग कैसे पहुंचें How to Reach Coorg

4.1 हवाई मार्ग से कूर्ग कैसे पहुंचें How to Reach Coorg By Air

नजदीकी एयरपोर्ट मैंगलोर (160 किमी) और बेंगलुरु (260 किमी) हैं। एयरपोर्ट से टैक्सी या बस लेकर कुर्ग पहुँच सकते हैं।

4.2 ट्रेन से कूर्ग कैसे पहुंचें How to Reach Coorg By Train

नजदीकी रेलवे स्टेशन मैसूर (120 किमी) है। वहाँ से बस या कैब लेकर कुर्ग पहुँचा जा सकता है।

4.3 सड़क मार्ग से कूर्ग कैसे पहुंचें How to Reach Coorg By Road

बेंगलुरु, मैसूर और मैंगलोर से कुर्ग के लिए नियमित बसें चलती हैं। सड़क मार्ग से यात्रा करने पर आप रास्ते के प्राकृतिक नज़ारों का आनंद ले सकते हैं।

 

5. कूर्ग में ठहरने की जगहें Where to Stay in Coorg

कुर्ग में हर बजट के हिसाब से ऑप्शन्स उपलब्ध हैं:

  • होमस्टे: स्थानीय परिवारों के साथ रहने का अनुभव लें।
  • रिसॉर्ट्स: Evolve Back, Taj Madikeri जैसे लग्जरी रिसॉर्ट्स।
  • बजट होटल्स: Madikeri में कई अच्छे बजट होटल्स हैं।

6. यात्रा बजट Travel Budget

  • बजट ट्रैवलर्स: 4,000 – 6,000 रुपए प्रति व्यक्ति/2 दिन।
  • मिड-रेंज: 7,000 – 12,000 रुपए प्रति व्यक्ति।
  • लग्जरी ट्रैवल: 15,000+ रुपए प्रति व्यक्ति।

7. कूर्ग का फेमस फूड Famous Food in Coorg

  • Pandi Curry (पोर्क करी) – कोडावा स्टाइल में बनी खास डिश।
  • Akki Roti – चावल से बनी रोटी जो स्थानीय व्यंजनों के साथ परोसी जाती है।
  • Coorg Coffee – यहाँ की ऑर्गेनिक कॉफी विश्वभर में मशहूर है।

8. लोकल मार्केट और शॉपिंग Local Market in Coorg

  • Madikeri Market – मसाले, कॉफी, हनी और हाथ से बनी चीजें खरीदने के लिए बेहतरीन जगह।
  • Kushalnagar – यहाँ से हस्तशिल्प और तिब्बती उत्पाद खरीदे जा सकते हैं।

9. निष्कर्ष Conclusion

                   मानसून में कुर्ग की यात्रा एक यादगार अनुभव देती है। झरने, हरियाली और शांत वातावरण आपको प्रकृति के करीब ले जाते हैं। अगर आप बारिश में घूमने का मजा लेना चाहते हैं, तो कुर्ग जरूर जाएँ| मानसून में कुर्ग की यात्रा सिर्फ एक ट्रिप नहीं, बल्कि एक एहसास है – जहाँ आप प्रकृति, संस्कृति और शांति तीनों का गहरा अनुभव करते हैं। चाहे आप नेचर लवर हों, रोमांटिक कपल या एक बैकपैकर – कुर्ग हर किसी के लिए एक खास याद बन सकता है।

FAQs 

प्र.1: क्या मानसून में कुर्ग जाना सुरक्षित है?

Ans.  हाँ, अगर आप मौसम की अपडेट देखते रहें और ट्रैवल सावधानी से करें तो यह एक शानदार अनुभव हो सकता है।

प्र.2: कुर्ग में कितने दिन का ट्रिप रखें?

Ans.  कम से कम 2-3 दिन का ट्रिप रखें ताकि आप प्रमुख स्थानों को अच्छे से एक्सप्लोर कर सकें।

प्र.3: क्या कुर्ग सोलो ट्रैवल के लिए ठीक है?

Ans.  बिलकुल, यहाँ का माहौल सोलो ट्रैवलर्स के लिए भी सुरक्षित और शांतिपूर्ण है।

प्र.4: क्या कुर्ग में लोकल गाइड उपलब्ध होते हैं?

Ans.  हाँ, खासतौर पर एब्बे फॉल्स और जंगल सफारी जैसी जगहों पर लोकल गाइड्स मिल जाते हैं।

 


Share Now

Leave a Comment

Table of Contents

Index