मसूरी भारत के उत्तराखंड राज्य के देहरादून जिले में स्थित सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में गिना जाता है| मसूरी गढ़वाल पहाड़ियों की तलहटी स्थित एक बहुत खूबसूरत पर्यटन स्थल है ,जहाँ पर्यटक अक्सर घूमने जाना पसंद करते हैं | बर्फ से ढकी पहाड़ियां ,बड़े बड़े हरे घास के मैदान और देवदार के घने जंगलों से गुज़रती घुमावदार रोड यहाँ आने वाले पयर्टकों का मन मोह लेती है | यही कारण है की ,मसूरी को “पर्वतों की रानी “ कहा जाता है| इस लेख में Mussoorie Mansoon Main Ghoomne Ki Sabse Perfect Jagah 2025 के बारे में जाने गे |मसूरी देहरादून से 35 किलोमीटर की दूरी पर एवं समुद्र तल से 2,005 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है |प्राकृतिक सुन्दरता से सजी मसूरी नव विवाहित जोड़ों के हनीमून के लिए एक बहुत ही लोकप्रिय दर्शनीय स्थल है | यदि आप ग्रीष्म ऋतू और शीत ऋतू के दिनों का आनंद लेना चाहते हैं तो मसूरी आपके लिए बहुत ही अच्छा विकल्प है |
मसूरी ब्रिटिश काल के दौरान अंग्रेजों के लिए एक पसंदीदा अवकाश स्थल था |ग्रीष्म कालीन दिनों में अंग्रेज़ अफसर अपने परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियाँ बिताने ,मनोरंजन करने आया करते थे | उन्होंने यहाँ चर्च और रेस्ट हाउस का निर्माण किया, जिसकी झलक आप अभी भी यहाँ देख सकते हैं | मसूरी हिल स्टेशन गंगोत्री और यमनोत्री धार्मिक केन्द्रों का प्रवेश द्वार भी है ,यहाँ से इन धार्मिक स्थलों की यात्रा आरंभ की जाति है | यदि आप मसूरी की यात्रा पर जाना चाहते हैं तो ,मसूरी की यात्रा पर लिखा गया यह लेख आपको पूरी जानकारी प्रदान करेगा |
1. मसूरी का इतिहास : History of Mussoorie

पहाड़ो की रानी मसूरी अपनी ख़ूबसूरती के लिए प्रसिध्य है | ब्रिटिश शासन से पहले इस इलाके में गढ़वाली जाती के लोग निवास किया करते थे और यह पूरा क्षेत्र टिहरी साम्राज्य का हिस्सा हुआ करता था | तब तक यह अज्ञात था इसके बारे में कोई नहीं जानता था |सन 1823 में एक ब्रिटिश अधिकारी फ्रेडरिक यंग जो की एक उत्सुक खोज करता थे ,पहाड़ों की चोटियों कि यात्रा करते हुए वह मसूरी पहुंचे | मसूरी की प्राकृतिक सुन्दरता ने केप्टन यंग को मंत्रमुग्ध कर दिया | मसूरी की बेमिसाल सुन्दरता को देख कर केप्टन यंग ने यहीं रहने एवं एक बस्ती बसाने की योजना बनाई |यहाँ उनहोंने अपने लिए एक घर का निर्माण कराया |
1827 में उन्होंने ब्रिटिश के बड़े अफसरों को मनाकर मसूरी को शहर के रूप में विकसित करना शुरू किया |उन्होंने यहाँ कई बंगले ,चर्च ,स्कूल ,क्लब और हॉस्पिटल बनाए | सन 1842 में केप्टन यंग ने इस क्षेत्र में आलू और चाय की खेती की शुरुआत की | इसके बाद मसूरी एक खूबसूरत हिल स्टेशन के रूप में जाना जाने लगा और यह इंग्लैण्ड की तरह दिखाई देता था | यहाँ की सुन्दरता धीरे धीरे लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने लगी और मसूरी छुट्टियाँ मानाने के लिय एक आदर्श स्थल के रूप में पहचाना जाने लगा |
2. मसूरी में घूमने लायक 10 पर्यटन स्थल :10 Tourist Places Worth Visiting in Mussoorie:Mussoorie Mansoon Main Ghoomne Ki Sabse Perfect Jagah 2025
2.1 माल रोड दर्शनीय स्थल मसूरी : Mall Road Tourist Attractions in Mussoorie:
माल रोड मसूरी पर स्थित सबसे अधिक चहल पहल वाले स्थानों में से एक है | 2000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माल रोड यहाँ का प्रमुख बाज़ार है | यहाँ रोड के दोनों ओर दुकाने हैं ,जहाँ अनेक प्रकार की वस्तुएं जैसे ऊनी कपडे ,कश्मीरी शाल एवं यादगार वस्तुएं के साथ ज़रूरी वस्तुओं कि खरीदी पर्यटक कर सकते हैं |यहाँ अनेक प्रकार के विडियो गेम पार्लर ,रेस्तरां ,कैफे ,होटल्स और ब्रिटिश कालीन भवन भी स्थित हैं | यहाँ मोल भाव करना आम है ,आपको यह आना चाहिए | माल रोड से गन हिल और कैमल्स बैक रोड आसानी से पहुँच सकते हैं | शाम के समय यहाँ का नज़ारा बहुत ही दिलकश होता है |
2.2 कंपनी गार्डन दर्शनीय स्थल मसूरी : Company Garden Tourist Attraction in Mussoorie:
कंपनी गार्डन मसूरी का एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है |यह पहाड़ी की चोटी बसा एक मानव निर्मित उद्धान है ,जहाँ अनेक प्रकार के खूबसूरत फूलों , हरे भरे शानदार लान के बीच आप अपने परिवार, दोस्तों के साथ विभिन्न गतिविधियाँ करते हुए समय बिता सकते हैं | यहाँ एक मानव निर्मित झरना और तालाब भी है ,जहाँ नौका विहार का आनंद लिया जा सकता है | कंपनी गार्डन का मुख्य आकर्षण यहाँ की अनेक प्रकार की वनस्पतियाँ और फूलों वाले पौधों की विविधता है | यहं एक ग्रीन हाउस नर्सरी है ,जहाँ से आप विभिन्न प्रकार के फूलों के पौधे खरीद सकते हैं |
2.3 लंढौर दर्शनीय स्थल मसूरी Landour Sightseeing Place in Mussoorie
लंढौर भारतीय ब्रिटिश सेना द्वारा निर्मित मसूरी का प्रमुख पर्यटन स्थल है | यह मसूरी से 984 फीट की ऊंचाई पर स्थित है| लैंडर शहरगढ़वाल पहाड़ीकी प्राकृतिक सुंदरता के बीच बस एक खूबसूरत शहर है ब्रिटिश सेना द्वारा निर्मित इस शहर में मसोरी की तुलना में यूरोपीय शैली अधिक देखने को मिलती है | यह शहर उस समय की शानदार वास्तुकला और संस्कृति को दर्शाता है| आप यहां टहलते हुए सुख शांति और सुंदरता का आनंद ले सकते हैं|जो लोग शहर की भाग दौड़ से दूर कुछ समय के लिए प्रकृति के बीच कुछ पल बिताना चाहते हैं ,उन लोंगों के लिए यह स्थल किसी स्वर्ग से कम नहीं है |यहाँ अनेक प्रकार के पेड़ पाए जाते हैं ,जिनमें ओक, चिर पाइन ,ब्लू पाइन ,वेस्ट हिमालयन फर आदि पाए जाते हैं |पर्यटक यहां से हिमालय का एकअनुपम दृश्य देख सकते हैं ,यहां आस-पास और भी जगह है जहां पर पर्यटक घूमने और वहां की गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं | लंढौर में 350 से अधिक वन जीवों की प्रजातियां पाई जाती हैं ,जिनमें तेंदुए ,सियार ,भोंक ने वाले हिरण, गोराल , सुस्त भालू जैसे जानवर भी देखे जा सकते हैं |
और पढ़ें : Valley of Flowers यात्रा गाइड 2025 : मानसून में क्या देखें, कैसे पहुंचे?
2.4 लाल टिब्बा दर्शनीय स्थल मसूरी Lal Tibba Sightseeing Place Mussoorie
लाल टिब्बा लंढौर में स्थित डिपो हिल पर स्थित सबसे ऊंची चोटी का सबसे ऊपरी बिंदु है|यह मसूरी का सबसे अधिक पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है| यहाँ से सूर्योदय और सूर्यस्त के साथ हिमालय की चोटियों का मनमोहक द्रश्य देखा जा सकता है |यहाँ से पर्यटक बद्रीनाथ ,केदारनाथ ,बंदरपंच आदि चोटियों को निहार सकते हैं |यहाँ की चोटियों के लंबे रास्ते ,हरियाली और शांत वातावरण पर्यटकों को रोमांच से भर देता है |यहाँ अंग्रेजों द्वारा निर्मित ब्रिटिश शैली में बने पहाड़ी घर भी स्थित हैं ,जो उस समय की भव्यता को दर्शाते हैं |
2.5 केम्पटी फाल्स दर्शनी स्थल मसूरी Kempty Falls Sightseeing Spot in Mussoorie
केम्पटी फ़ॉल्स मसूरी का सबसे खूबसूरत झरना और पिकनिक स्पॉट है |यह झरना समुद्र तल से 4500 फिट की ऊंचाई पर स्थित है | झरना 40 फिट की ऊंचाई से खूबसूरत चट्टानों से होता हुआ नीचे गिरता है ,जो की एक लुभावना द्रश्य प्रस्तुत करता है |जहाँ पानी गिरता है वहां एक स्विम पूल जैसा बनता है इसमें पर्यटक स्विम करने और स्नान करने का आनंद उठाते हैं |यहाँ की प्राकृतिक सुन्दरता को देखते हुए अंग्रेजों ने इसे पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया |अंग्रेज़ अक्सर यहाँ अपने दोस्तों के साथ चाये की पार्टियाँ किया करते थे |पर्यटकों के लिए यह सबसे खूबसूरत पिकनिक स्थल है ,यहाँ लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ सुंदर ,स्व्छ्य और शांत वातावरण का आनन्द लेते हुए कुछ समय बिताते हैं |
2.6 गन हिल पर्यटन स्थल मसूरी Gun Hill Tourist Place Mussoorie
मसूरी में स्थित गन हिल को मसूरी की दूसरी सबसे ऊंची चोटी में गिना जाता है | यह माल से 400 फिट की ऊंचाई पर स्थित है |यहाँ से हिमालय की दूर तक फैली चोटियों जैसे बंदरपंच ,श्रीकाठा ,पिथवाडा और गंगोत्री आदि का विहान्गना द्रश्य देखा जा सकता है |सफ़ेद कोहरे से ढके पेड़ों के बीच से गुज़रते हुए पहाड़ी रास्ते यहाँ की अनुपम छटा को दर्शाते हैं |यहाँ पहुँचने के लिए माल से 20 की पैदल चढ़ाई करने के अलावा ,रोपवे से भी जाया जा सकता है |पर्यटक यहाँ पहुचने के लिए रोपवे की सवारी का आनंद लेना पसंद करते हैं ,जो शहर से लेकर घाटी तक के खूबसूरत द्रश्यों को प्रदर्शित करता है |पर्यटक इन सुंदर और यादगार पलों को केमरे में कैद करना चाहते हैं| कहा जाता है की ब्रिटिश काल में अंग्रेज़ यहाँ से दोपहर के समय गन चलाया करते थे ,ताकि यहाँ के निवासी समय का अनुमान लगा सकें |
2.7 मोसी फॉल पर्यटन स्थल मसूरी Mossy Falls Tourist Destination Mussoorie
मोसी फॉल मसूरी का एक और खूबसूरत पर्यटन स्थल है | यहाँ की सुन्दरता और शांत वातावरण पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं | यहाँ पर चारो ओर जमी काई के कारण इस झरने को मोसी फॉल के नाम से जाना जाता है | मोसी फॉल घने जंगलों के बीच स्थित झरने में पानी 20 फिट ऊंची चट्टानों से प्राकृतिक रूप से बने पूल पर गिरता है | पर्यटक इस पूल पर बिना किसी खतरे के तैराकी कर सकते हैं| पर्यटक अपने परिवार और दोस्तों के साथ यहाँ पिकनिक का आनंद उठा सकते हैं | यहाँ की हरयाली के बीच पक्षियों की चयचहाहट और गिरते पानी की धवनी पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं |यहाँ प्रकृति का अनुपम द्रश्य देखने को मिलाता है ,जिसे आप अपने केमरे में कैद करना चाहें गे |
2.8 कैमल्स बैक रोड पर्यटन स्थल मसूरी Camel’s Back Road Tourist Place in Mussoorie
कैमल्स बैक रोड मसूरी का एक सुंदर दर्शनीय स्थल है |प्राकृतिक रूप से बनी ऊँट के आकर की चट्टानों के कारण इस इस रोड को कैमल बैक रोड कहा जाता है | यह 3 किलोमीटर लंबी रोड सुबह शाम टहलने के लिए एक आदर्श स्थल है |यहं से सूर्योदय और सूर्यास्त के समय का द्रश्य बहुत ही मनोरम दिखाई देता है |आप यहाँ टहलते हुए हिमालय की कोहरे से ढकी घाटियों का बहुत ही खूबसूरत नज़ारा देख सकते हैं | यह सड़क लाइब्रेरी पॉइंट से कुलरी बाज़ार तक जाती है | यहाँ 180 वर्ष पुराना ब्रिटिश कब्रिस्तान भी है | आप यहाँ रोड पर स्थित दुकानों में गर्म गर्म चाय और नाश्ते का भी आनंद लिया जा सकता है |सड़क पर घूमने के लिए ऑटो रिक्शा और घोड़े की सवारी भी उपलब्ध है |
2.9 कैम्ब्रिज बुक डिपो मसूरी Cambridge Book Depot Mussoorie

कैम्ब्रिज बुक डिपो मसूरी के मॉल रोड पर स्थित एक बहुत प्रतिष्ठित स्थल है | यह एक किताबों और स्टेशनरी की छोटी सी दूकान है |यहाँ आपको ज्ञान की हर तरीके की किताबें और उपन्यास का भंडार देखने को मिलेगा | यदि आप रस्किन बांड की किताबों की लिखी किताबों के शौकीन हैं तो ,आप यहाँ से उन किताबों को खरीद सकते हैं और आपको यहाँ रस्किन बांड से मिलने का मौका भी मिल सकता है | वह मसूरी के लंढौर में रहते हैं और हर शनिवार को वह कैब्रिज बुक डिपो पर बैठते हैं | रस्किन बांड एक मिलनसार और खुश मिजाज़ व्यक्ति हैं | आप उनके साथ सेल्फी और ऑटोग्राफ आसानी से ले सकते हैं | रस्किन बांड अपनी किताबों में मसूरी की खूबसूरत वादियों और यहाँ किताब ,चाय की दुकानों का बखूबी वर्णन किया है | रस्किन बांड जैसे कहानी कार से मिलना या उनकी एक झलक पा लेना अपने आप में एक अनमोल पल है | अगर आप मसूरी जाएँ तो यहाँ जाना न भूलें |
और पढ़ें : 2025 में डलहौजी में घूमने के लिए 10 खूबसूरत पर्यटन स्थल
2.10 बेनोग अभ्यारण्य दर्शनीय स्थल मसूरी Tourist Attractions in Mussoorie

बेनोग अभ्यारण्य हिमालय की चोटी पर स्थित मसूरी का एक बहुत खूबसूरत पर्यटन स्थल है | लाइब्रेरी पॉइंट से इसकी दूरी 11 किलोमीटर है |यहाँ पेड़ों की अनेक प्रजातियाँ जैसे देवदार ,चीड़ और औषधीय पौधों की विविधता पाई जाती है | इस अभ्यारण्य में अनेक प्रकार के दुर्लभ पक्षी पाए जाते हैं ,जिन्हें कहीं और नहीं देखा जा सकता | यहाँ पाए जाने वाले जंगली जानवरों में हिमालयी बकरी ,तेंदुआ ,हिरन ,भालू पाए जाते हैं | यहाँ से आप हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों के खूबसूरत द्रश्यों को निहार सकते हैं | यह प्राकृतिक प्रेमियों को शांत विश्राम स्थल प्रदान करता है | ट्रेकिंग के शौकीन पर्यटकों के लिए यह लोकप्रिय स्थल है | पर्यटक इस अभ्यारण में ट्रेकिंग करने ,दुर्लभ पक्षियों को देखने और हिमालय की पहाड़ियों के मनोरन द्रश्यों का आनंद लेने के लिए आकर्षित होते हैं |
3. मसूरी का तापमान Mussoorie Temperature
3.1 ग्रीष्मकाल में मसूरी का तापमान (मार्च से जून )
ग्रीष्मकाल में मसूरी का तापमान 10 डिग्री. से 25 डिग्री. तक होता है | जो की गर्मी में सुखद और ठंडा हो जाता है |इस समय मसूरी मौसम दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए अनुकूल होता है |
3.2 मानसून में मसूरी का तापमान (जुलाई से सितम्बर )
मानसून में मसूरी का तापमान 12 डिग्री से 20 डिग्री तक रहता है |इस समय मसूरी मौसम बहुत ही सुहावना होता है ,क्यों की इस समय मसूरी में चारों ओर हरियाली फ़ैल जाती है |
3.3 शीत ऋतू में मसूरी का तापमान
शीत ऋतू में मसूरी का तापमान नीचे गिर कर -1 डिग्री. तक हो जाता है |इस समय मसूरी मौसम बहुत ठंडा हो जाता है |उच्चतम तापमान 10 डिग्री. तक हो जाता है |इस समय मसूरी में बर्फ पड़ती है ,बर्फ़बारी देखने वाले पर्यटकों के लिए ये सही समय होता है |
4. मसूरी में घूमने का सही समय Right Time to Visit Mussoorie
आप मसूरी साल में कोई भी समय घूमने जा सकते हैं | ग्रीष्मकाल (मार्च से जून ) में घूमना सबसे उचित समय माना जाता है,क्योकि इस समय यहाँ का तापमान दिन में 26 डिग्री. होता है जो की यहाँ घूमने के लिए अनुकूल है | मानसून के समय भी यहाँ घूमा जा सकता है ,लेकिन अधिक बारिश के समय घूमने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है |सर्दियों के मौसम में मसूरी का तापमान 1 -2 डिग्री. तक होता है,जिस कारण मौसम बहुत अधिक ठंडा हो जाता है |जो पर्यटक बर्फ़बारी का आनंद लेना चाहते हैं ,वह सर्दियों के समय मसूरी की यात्रा कर सकते हैं |
5. मसूरी के बाज़ार Markets of Mussoorie
5.1 माल रोड Mall Road
माल रोड मसूरी का सबसे मशहूर बाज़ार है |यहाँ से आप रोज़ान की ज़रुरत की चीज़ों से लेकर सभी चीज़ों की दुकाने यहाँ उपलब्ध हैं |आप यहाँ ऊनी वस्त्र ,शाल और प्राचीन वस्तुएं खरीद सकते हैं |
5.2 कुलरी बाज़ार Kulri Bazaar
कुरली बाज़ार मसूरी का लोकप्रिय बाज़ार है |यह बाज़ार रात 10 बजे रात तक खुला रहता है |यहाँ कपड़े की वस्तुएं और हस्तशिल्प वस्तुओं की दुकाने हैं |
5.3 गांधी चौक Gandhi Chowk
गांधी चौक सड़क के किनारे स्थित एक लोकप्रिय मार्किट है | यहाँ पर स्थानीय कलाकृतियाँ ,चीनी वस्तुएं और गुलदस्ते भी खरीद सकते हैं |
5.4 सिस्टर मार्किट Sister Market
यह मसूरी का सबसे पुराना बाज़ार है ,ब्रिटिश शासन में इस बाज़ार की शुरुआत हुई | यहाँ प्राचीन वस्तुएं और ऊनी कपड़ों की दुकाने हैं |
5.5 लंढौर बाज़ार Landour Bazaar
यहाँ पर ब्रिटिश काल की बनी खूबसूरत इमारतें हैं ,जो उस समय की याद को ताज़ा कर देता है |यह बाज़ार एंटिक चीज़ों और रोमन जूतियों के लिए प्रसिध्य है |
और पढ़ें : बादलों के शहर मुन्नार की बारिश भरी वादियाँ – एक मानसूनी सफरनामा 2025
6. मसूरी के स्थानीय भोजन Local Food of Mussoorie
मसूरी में सभी प्रकार के स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध हैं | यहाँ स्थनीय व्यंजन के साथ चीनी ,तिब्बती ,भारतीय ,थाई ,मोरक्को ,इतालवी व्यंजन उपलब्ध हैं |यहाँ कई रेस्तरां हैं ,जहाँ हुक्का बार का आनंद लिया जा सकता है |यहाँ तिब्बती भोजन बहुत ही स्वादिष्ट मिलता है |केक ,मफिन ,मोमोज भी यहाँ उपलब्ध हैं |स्थानीय व्यंजनों में यहाँ कापा (एक हरी करी ), सिसुनक साग ,आलू की सब्जी आदि शामिल हैं |
7. मसूरी कैसे पहुंचें :How to reach Mussoorie:
7.1 सड़क मार्ग से मसूरी कैसे पहुंचें : How to Reach Mussoorie by Road:
सड़क मार्ग द्वारा मसूरी पहुँचने के लिए देहरादून और देश के अन्य शहरों जैसे दिल्ली ,नैनीताल से राज्य और निजी बसें नियमित रूप से उपलब्ध हैं |आप इन जगह से डीलक्स बसों और टेक्सी का भी सहारा ले सकते है |देहरादून से मसूरी की दूरी 35 किलोमीटर है और दिल्ली से मसूरी की दूरी लगभग 290 किलोमीटर है |
7.2 रेल मार्ग से मसूरी कैसे पहुंचें : How to Reach Mussoorie by Train:
देहरादून मसूरी का सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है | देहरादून देश के सभी बड़े शहरों से रेल मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है | यहाँ से आप बस या टेक्सी से मसूरी पहुँच सकते हैं |
7.3 फ्लाइट से मसूरी कैसे पहुंचें : How to Reach Mussoorie by Flight:
देहरादून मसूरी का सबसे निकटतम हवाई अड्डा है | यह मसूरी से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है |यह देश कई बड़े शहरों से हवाई मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है| यहां से आप बस या टैक्सी के द्वारा मसूरी पहुंच सकते हैं|
8. मसूरी में कहाँ ठहरें Where to Stay in Mussoorie
मसूरी में लो बजट से लेकर हाई बजट तकठहरने के लिए होम स्टे और होटल उपलब्ध है |आप अपनी सुविधा के अनुसार इन होटल का चयन कर सकते हैं |प्रमुख रूप से यह होटल इस प्रकार हैं….
- होटल विष्णु पेलेस
- द पाम आर्यन मसूरी
- स्टर्लिंग मसूरी
- होटल पैराडाइज मेंशन
- होटल पद्मिनी निवास
9. निष्कर्ष : Conclusion :
मसूरी को पहाड़ों की रानी यूँ ही नहीं कहा जाता ,मसूरी हिमालय की चोटियों पर बसा एक खूबसूरत हिल स्टेशन है | पर्यटक यहाँ के सुन्दर झरनों ,घने जंगलों ,हरे भरे घास के मैदानों के बीच अपने परिवार और दोस्तों के साथ सुन्दर ,स्वछय और शांत वातावरण पिकनिक मनाने साथ साथ खूबसूरत समय बिता सकते हैं | रोपवे पर सवारी करना ,ट्रेकिंग करना ,सूर्योदय और सूर्यास्त देखना पर्यटकों के लिए यह बहुत मनमोहक पल होते हैं |शहरों की भीड़ से दूर शांत वातावरण में समय बिताने वाले लोगों के लिए मसूरी किसी स्वर्ग से कम नहीं है |
10. FAQ.
Q.1. मसूरी घूमने के लिए कितने दिन चाहिए ?
मसूरी और उसके के दार्शनिक स्थलों में घूमने के लिए 4 से 5 दिन का समय ठीक होता है|ताकि अन्य स्थलों को भी घोमा जा सके |
Q.2. मसूरी घूमने में कितना खर्च आता है?
मसूरी की दो से तीन दिन की यात्रा में एक व्यक्ति का खर्च 2000 से 6000 रुपए तक आता है |यह खर्च आपकी यात्रा अवधि , आवास, परिवहन, भोजन पर निर्भर करता है|
Q.3. क्या मसूरी सुरक्षित है?
मसूरी पर्यटकों के लिए अन्य शहरों की तुलना में सुरक्षित है |यहां पर्यटक बिना किसी डर और भय के अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूम सकते हैं |
Q.4. मसूरी क्यों प्रसिद्ध है?
मसूरी अपनी प्राकृतिक सुंदरता ,शांत वातावरण ,आकर्षक स्थल ,ट्रेकिंग पॉइंट और हिमालय के शानदार दृश्य के लिए प्रसिद्ध है|
Q.5. मसूरी पर्वतों की रानी क्यों कह लाती है?
मसूरी हिमालय की चोटियों की खूबसूरत वादियों और अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों के कारण “पर्वतों की रानी “ कहा जाता है |