Venice Of India। इंडिया का वेनिस Alleppey

Share Now

                  

Venice Of India। इंडिया का वेनिस Alleppey
Venice Of India
Kerala

 

           केरल दक्षिण भारत में प्रकृति की गोद मे बसा एक ऐसा राज्य है जिसकी खूबसूरती की कोई मिसाल नही। यहाँ का Alleppey  ज़िला Venice Of India, इंडिया का वेनिस कहलाता है। 

          यहाँ की प्रक्रतिक सुंदरता लोगों का मन मोह लेती है। यहाँ के खूबसूरत बीच, नदियाँ, पहाड़, जंगल देश और विदेश के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इन सब जगह को अपनी आंखों से देखने के अहसास मात्र हमारे मन को रोमांच से भर देता है। 

1. Alleppey (अल्लेप्पी) 

Venice Of India। इंडिया का वेनिस Alleppey
Venice Of India
Alleppey

           केरल का एक पर्यटन स्थल है अल्लेप्पी, केरल राज्य में बसा एक बहुत खूबसूरत शहर है। अपने खूबसूरत समुद्री बीच, और बैकवाटर कि वजह से अल्लेप्पी को पूर्व का वैनिस भी कहा जाता है । 

         अल्लेप्पी घूमने जाने वाले पर्यटक हरे भरे खेत, केरल राज्य के स्थानीय नागरिकों की जीवन शैली, और वहां की परंपरा से अवगत हो सकते हैं। वहाँ प्रमुख आकर्षण का केन्द्र वहां की खूबसूरत हाउस बोट हैं, जिसमे आप ठहर भी सकते हैं। यदि आप अल्लेप्पी घूमने जा रहे हैं तो इन स्थानों को घूमना न भूलिये।

 

2. अल्लेप्पी में घूमने के लिए खूबसूरत स्थान-  Beautiful Places Alleppey:

2.1. हाऊस बोट और बेकवाटर- House Boat & Back water Alleppey

Venice Of India। इंडिया का वेनिस Alleppey
Venice Of India
House Boat

                केरल आने वाले प्रयटकों का मुख्य आकर्षण का केन्द्र वहां के बेकवाटर मे हाउस बोट से घूमना हैं। अल्लेप्पी बेकवाटर और हाउस बोट के लिए प्रसिद्ध है। हाउस बोट राइडिंग खूबसूरत पानी मे लकड़ी के तैरते खूबसूरत घरों को देखना और उसमें बैठ कर धान के हरे भरे खेत, नारियल के पेड़, और आस पास की हरयाली देखना बहुत आनंद मय होता है। 

और पढ़ें…. 

India Ka Switzerland।इंडिया का स्विट्जरलैंड

                 शरूआत में इन बोट का प्रयोग माल ढोने के लिए किया जाता था। लेकिन समय के साथ साथ इन मे बदलाव कर इन्हे हाउस बोट मे बदल दिया गया। इनमे ज़मीन की होटल की तरह सभी सुख सुविधाएं होती हैं। इनमे आप केरल के प्रमुख व्यनजनों का आनंद ले सकते हैं। इन हाऊस बोटों बैठ कर यात्रा करने के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के नज़ारे करना बहुत सुखदायक होता है। 

Venice Of India। इंडिया का वेनिस Alleppey
Venice Of India
House Boat

                  अल्लेप्पी बेकवाटर और हाउस बोट कपल्स या हनिमून मनाने वालों के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन साबित होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की एक हाउस बोट में लगभग 4-5 पर्यटकों की मेजबानी कर सकती है। इसमे लगने वाला शुल्क मौसम के अनुसार कम या जियादा होता रहता है। औसत शुल्क लगभग 6000 से 45000 के मध्य होती है। 

2.2. कुमारकोम पक्षी अभ्यारण- Kumarkolam Birds Sanctuary Alleppey

Venice Of India। इंडिया का वेनिस Alleppey
Venice Of India
Kumarkolam Birds Sanctuary Alleppey

               वेम्बानद झील के किनारे पर बसा कुमारकोम केरल का छोटा और खूबसूरत नगर है। पहले इस स्थान पर रबर प्लांटेशन किया जाता था, पर अब यह स्थान पक्षी अभ्यारण के रूप मे जाना जाता है। यह अभ्यारण पक्षियों पर अनुसंधान करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी जगह मानी जाती है। 

             यह अभ्यारण 14 ऐकड़ में फैला हुआ है। यहाँ ईग्रेट, डारटर, हेरोन्स, टील, बिटंर्स, मार्श हैरीज़, वाटरफाउल, कुक्कु और जंगली बतख़ जैसे दुरलभ पक्षियों को देखा जा सकता है। साईबेरियन प्रवासी पक्षियों को यहां देखा जा सकता है। 

2.3. कुट्टूनाड- Kuttunad Alleppey

Venice Of India। इंडिया का वेनिस Alleppey
Venice Of India
Kuttunad Alleppey

                कुट्टूनाड, इस इलाके में चावल की खेती अधिक होने के कारण यह इलाका केरल का चावल का कटोरा कहलाता है। यह अल्लेप्पी के बेकवाटर के बीच स्थित है। जिले के आंतरिक हिस्से बसा यह इलाका एक विशाल पुनर्निर्मित भूमी है, जिसे तटबंध द्वारा जल से अलग किया गया है। माना जाता है कि दुनिया में शायद इक लौती जगह है, जो समुद्र तल से 2 मीटर नीचे खैती कि जाती है। यहाँ आने वाले यात्रियों को शुद्ध देसी ग्रामीण का नज़ारा देखने को मिलता है।  

Venice Of India। इंडिया का वेनिस Alleppey
Venice Of India
Kuttunad Alleppey

                      धान के हरे भरे लहलहाते खेत, पक्षियों कि चहचहाहट, नदि पर बतखों कि अठखेलियाँ, खेतों पर काम करते लोग, इन सब को निहारने का अलग हि आनंद आता है। इस इलाके को 4 बड़ी नदियों का जल प्रवाह हासिल है। यहाँ आप नौका या हाउस बोट से घूम सकते हैं। 

2.4. वेम्बनाड झील- Vembanad Lake  Alleppey

Venice Of India। इंडिया का वेनिस Alleppey
Venice Of India
Vembanad Lake Alleppey

               यह केरल कि सबसे बड़ी और भारत की सबसे लमबी झील है। वेम्बनाड झील को वेम्बनाड कयाल, वेम्बनाड कोल, पुन्नमदा झील, और कोच्चि झील के नाम से भी जाना जाता है। यह केरल के बहुत बड़े इलाके मे फैली हुई है, जो कि 2033.02 किलोमीटर क्षेत्र को कवर करती है। 

Venice Of India। इंडिया का वेनिस Alleppey
Venice Of India
Vembanad Lake Alleppey

              इस झील में जल का स्रोत चार नदियों मीनाचिल, अचनकोविल, पम्पा, और मणिमाला से होता है। वल्लमकाली (यानी नहरु ट्रॉफी बोट रेस) एक स्नेक बोट रेस है, जिसका आयोजन वेम्बनाड झील मे ही किया जाता है। इस झील कि सबसे प्रमुख विशेषताओं में यह है कि यहां 1252 मीटर लम्बी निर्मित खारे पानी की बाधा, थन्नीरमुकोम है, जिसे कुट्टूनाड में खारे पानी को रोकने के उद्देश्य से बनाया गया था। यह झील प्रवासी पक्षियों का आश्रय है, कुमारकोम पक्षी अभ्यारण झील के तट से लगा हुआ है। 

2.5. नहरु ट्रॉफी स्नेक बोट रेस- Nehru Trophy Snake Boat Race Alleppey

Venice Of India। इंडिया का वेनिस Alleppey
Venice Of India
Nehru Trophy Snake Boat Race Alleppey

               नहरु ट्रॉफी स्नेक बोट रेस केरल के प्रमुख बोट रेसों में से एक है। इसका आयोजन प्रति वर्ष अगस्त माह में किया जाता है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में सैलानियों की भीड़ जमा होती है। स्नेक बोट की लम्बाई 100 फिट तक होती है। इस रेस का आयोजन वेम्बनाड झील किया जाता है। इस रेस को देखना काफी रोमांचक होता है। 

2.6. पातिरामणल द्वीप- Pathiramanal Island  Alleppey

Venice Of India। इंडिया का वेनिस Alleppey
Venice Of India
Pathiramanal Island Alleppey

              पातिरामणल द्वीप पक्षी प्रेमियों का स्वर्ग कहलाता है। यह अल्लेप्पी से लगभग 13 किलोमीटर दूर है। यह अल्लेप्पी के बेकवाटर में बसा एक छोटा सा द्वीप है। यह द्वीप सेकडों प्रवासी पक्षियों के लिए सुरक्षित घर है। यह द्वीप वेम्बनाड झील और कायमकुलम झील से घिरा हुआ है। अल्लेप्पी से यहाँ सिर्फ बोट से ही पहुंचा जा सकता है। 

Venice Of India। इंडिया का वेनिस Alleppey
Venice Of India
Pathiramanal Island Alleppey

            पातिरामणल का अर्थ है ‘रात कि रेत’। अनुमान के हिसाब से यहाँ 91 प्रजातियों के स्थानीय पक्षी और 50 प्रकार के प्रवासी पक्षी देखने को मिलते हैं। 

2.7. एडथुआ चर्च – Edathua Church Alleppey

Venice Of India। इंडिया का वेनिस Alleppey
Venice Of India
Edathua Church Alleppey

                  सेंट जॉर्ज फो़रेन चर्च एडथुआ क्षेत्र का प्रमुख दर्शनीय स्थल है। यह चर्च 1810 में निर्मित जॉर्ज को समर्पित है। पंबा नदि के किनारे यह खूबसूरत और अनोखी संरचना है, जिसकी तुलना यूरोप के लेन्डस्केप को सज्जित करने वाले मध्यकालीन विशालकाय इमारत से कि जाती है। यह बहुत बड़ा और खूबसूरत होने के कारण काफी फेमस है। और इसके वार्षिक समारोह में बहुत बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं। 

यहाँ कैसे पहुंचे:

नज़दीकी रेलवे स्टेशन: आलप्पुष़ा लगभग 24 किलोमीटर। 

नज़दीकी एयरपोर्ट: कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आलप्पुष़ा से लगभग 85 किलोमीटर। 

2.8. सेंट मैरी फोरेन चर्च – St. Mary’s Forane Charch Alleppey

Venice Of India। इंडिया का वेनिस Alleppey
Venice Of India
St. Mary’s Forane Charch Alleppey

               पंबा नदी के किनारे पर बना, अलाप्पुझा जिले में सेंट मैरी फोरेन चर्च एक खूबसूरत वास्तुकला, विस्तृत रॉक शिलालेख और प्राचीन कलाकृतियों का संग्रह है। इस चर्च का निर्माण 427 ईस्वी में किया गया था। शांत बैकवाटर और किनारों पर लहराते नारियल के पेड़ चर्च को एक खूबसूरत और मनभावन वातावरण प्रदान करते हैं। 

2.9. थोटापल्ली बीच -Thottapally Beach  Alleppey

Venice Of India। इंडिया का वेनिस Alleppey
Venice Of India
Thottapally Beach Alleppey

               थोटापल्ली बीच अल्लेप्पी का सबसे खूबसूरत बीच है। इसके पास प्राक्रुति से भरा एक छोटा सा सुन्दर गाँव है। यह बीच मछली पकड़ने के लिए फेमस है। आप वहाँ फिशिंग का आनंद ले सकते हैं। इस बीच की एक और खासियत यह है कि यह नदी के मुहाने और मीठे पानी के लिए जाना जाता है। 

2.10. पुन्नपरा बीच – Punnapra Beach Alleppey

Venice Of India। इंडिया का वेनिस Alleppey
Venice Of India
Punnapra Beach Alleppey

             अल्लेप्पी में घूमने के लिए प्रमुख स्थानों में से एक स्थान है, पुन्नपरा बीच। यहाँ का खूबसूरत और एकांत वातावरण पर्यटकों आनंद से भर देता है। यहाँ पर्यटक कम ही मात्रा में जाते हैं। यह एकांत की तलाश करने वाले लोगों के लिए एक अच्छा स्थान माना जाता है। इस बीच सबसे बड़ी खासियत यहाँ होने वाला आयुर्वेदिक बाॅडी मसाज है। 

2.11. थमपोली बीच – Thumpoly Beach Alleppey

Venice Of India। इंडिया का वेनिस Alleppey
Venice Of India
Thumpoly Beach Alleppey

              अल्लेप्पी का थमपोली बीच सबसे खूबसूरत बीच है। यह पर्यटकों के लिए घूमने का प्रमुख स्थान है। इस बीच कि सुन्दरता और स्वछता पर्यटकों के मन को बहुत भाती है। इस बीच के निकट बहुत से गांव हैं जहाँ आप मछली पकड़ने और स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकते हैं। यह अरब सागर कि ओर जाने वाली नदियों और नहरों के लिए जाना जाता है। यह अल्लेप्पी से मात्र 6 किलोमीटर की दूरी पर है। 

2.12. ऐतिहासिक स्थल कृष्णापुरम पैलेस – krishnapuram Palace Alleppey

Venice Of India। इंडिया का वेनिस Alleppey
Venice Of India
krishnapuram Palace Alleppey

                 अल्लेप्पी का कृष्णापुरम पैलेस एक ऐतिहासिक स्थल है। यह संग्रहालय के रूप में भी जाना जाता है। यह कायमकुलम नामक स्थान पर स्थित है, जो अल्लेप्पी से 48 किलोमीटर की दूरी पर है। यह एक महल जो पहाड़ी कि चोटी पर बना है। देखने पर बहुत ही मनमोहक दृश्य मालूम पड़ता है। पैलेस के परिसर में फव्वारे, लौन, बुध्द कि प्रतिमाएँ देखने को मिलती हैं। 

3. अल्लेप्पी घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय –  Best Time To Visit Alleppey 

    अल्लेप्पी में अक्टूबर से  फरवरी के बीच का समय यात्रा के लिए अनुकूल माना जाता है। क्योंकि इस समय तापमान 33°C तक होता है। मानसून के समय में भी यात्री यहाँ घूमने आ सकते हैं। जून से सितम्बर का समय मानसून का होता है। 

4. अल्लेप्पी कैसे पहुंचे – How To Reach Alleppey

4.1 नज़दीकी Railway station: अल्लेप्पी

4.2 नज़दीकी Airport: कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अल्लेप्पी से लगभग 85 किलोमीटर

    

5. अल्लेप्पी में कहाँ ठहरेंठहरें – Where To Stay In Alleppey

            यदि आप अल्लेप्पी और उसके प्रमुख स्थानों कि यात्रा     करने के लिए निवास स्थान कि तलाश कर रहे हैं, तो आपकी सुविधा के अनुसार लो बजट से लेकर हाई बजट तक मिल जाएंगे। 

5.1. लेक पैलेस रिसोर्ट

5.2. मरारी बीच रिसोर्ट सीजीएच अर्थ द्वारा

5.3. कुडम्बाश्री स्नेहथीरम होमस्टे

5.4. पगोडा रिसोर्ट

5.5. कोनडयी लिप बेकवाटर हैरिटेज रिसोर्ट

6. अल्लेप्पी घूमने का कितना खर्च आता है: How Much Does it Cost to Visit Alleppey

     अपनी सुविधा के अनुसार अल्लेप्पी घूमने पर एक व्यक्ति का खर्च 7000 से 15000 तक आता है। 

 


Share Now
Index