डलहौजी, भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के चंबा जिले में स्थित,एक मनोरम और सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह शहर पांच पहाड़ियों पर फैला है । यह अपने शांत वातावरण, घने देवदार जंगलों और बर्फ से ढकी पहाड़ियों और औपनिवेशिक वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है , जिसमें ब्रिटिश कला की झलक देखने को मिलती है। इस लेख में 10 Beautiful Tourist Places to Visit in Dalhousie in 2025 के बारे में जानकारी दी जा रही है |
यहां के हरे घास के मैदान गोल्फ कोर्स की तरह दिखाई देते हैं, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। 2025 में यहां की यात्रा की योजना बना रहे हैं? तो यहां डलहौजी के 10 सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों की लिस्ट दी गई है, जिन्हें आपको अपनी ट्रिप में जरूर शामिल करना चाहिए।
1. डलहौजी का इतिहास History of Dalhousie
डलहौजी की स्थापना 1854 में ब्रिटिश गवर्नर-जनरल लॉर्ड डलहौजी ने की थी । उन्हीं के नाम पर इस शहर का नाम डलहौजी रखा गया। अंग्रेज इसे गर्मियों में “समर कैपिटल” के रूप में इस्तेमाल किया करते थे, अंग्रेजों ने यहां बहुत सी इमारतों का निर्माण कराया ,जिसकी झलक आज भी यहां की पुरानी चर्चों, कॉटेजों और गोथिक इमारतों में देखी जा सकती है। कहा जाता है ,कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भी यहां कुछ समय बिताया था!
2. डलहौजी में घूमने के लिए 10 खूबसूरत पर्यटक स्थल इस प्रकार हैं:-
2.1 पंच पुला (Panch Pula)
:10 Beautiful Tourist Places to Visit in Dalhousie in 2025
पंच पुला डलहौजी का एक प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट है, जहां पांच झरने मिलते हैं। यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग के समान है। यहां आप ट्रैकिंग का आनंद ले सकते हैं और ताज़े पानी के झरनों के पास समय बिता सकते हैं। मानसून के समय इस जगह की खूबसूरती और अधिक बढ़ जाती है|
क्यों जाएँ?
- शांत और प्राकृतिक माहौल
- ट्रैकिंग और पिकनिक के लिए बेस्ट
- झरनों का मनमोहक दृश्य
- 2025 अपडेट: नए वॉटर पार्क, फूड कोर्ट और रोपवे सुविधा चालू हो चुकी है।
2.2 खज्जियार (Khajjiar):10 Beautiful Tourist Places to Visit in Dalhousie in 2025
खज्जियार को ‘भारत का मिनी स्विट्ज़रलैंड’ कहा जाता है । यह स्थान हरे-भरे मैदानों, ऊँचे देवदार के वृक्षों और एक खूबसूरत झील के लिए जाना जाता है। यहाँ का शांत वातावरण और हरे मैदान किसी गोल्फ कोर्स की तरह दिखते हैं। एडवेंचर प्रेमियों के लिए ज़ोर्बिंग, घुड़सवारी, पैराग्लाइडिंग और ATV राइड्स जैसे विकल्प भी हैं। 2025 में यहाँ बायोडायवर्सिटी पार्क भी खोला गया है, जो बच्चों और परिवारों के लिए खास आकर्षण बन गया है।
क्यों जाएँ?
- घोड़े की सवारी और ज़िपलाइनिंग का मजा
- प्राकृतिक सौंदर्य और फोटोग्राफी के लिए बेस्ट
- शांत झील और देवदार के पेड़ों का नज़ारा
- 2025 अपडेट: खज्जियार में अब बायोडायवर्सिटी पार्क, इको ट्रेल और बेहतर कैफ़े सुविधाएं मौजूद हैं।
2.3 कालाटोप वन्यजीव अभयारण्य (Kalatop Wildlife Sanctuary):10 Beautiful Tourist Places to Visit in Dalhousie in 2025
यह अभयारण्य लगभग 30.69 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला हुआ है और यहाँ आपको तेंदुआ, भालू, बार्किंग डियर,आदि देखने को मिलते हैं | इसके साथ ही दुर्लभ प्रजाति के पक्षी देखने को मिलते हैं। यहाँ खूबसूरत घने ओक और देवदार के जंगलों के बीच बने ट्रेल्स ट्रेकिंग के लिए आदर्श हैं। 2025 में यहाँ गाइडेड जंगल वॉक और बर्ड वॉचिंग टूर काफी प्रचलन में हैं। अगर आप वन्यजीवों और प्रकृति से प्यार करते हैं, तो कालाटोप वन्यजीव अभयारण्य आपके लिए बेहतरीन जगह है। यहां आप हिमालयन ब्लैक बियर, लेपर्ड और कई पक्षियों को देख सकते हैं।
और पढ़ें : शिमला में घूमने की जगह।Shimla me Ghumne Ki Jagah
क्यों जाएँ?
- जंगल सफारी और ट्रैकिंग
- दुर्लभ वन्यजीवों को देखने का मौका
- प्रकृति की गोद में शांति का अनुभव
- 2025 अपडेट: अब यहाँ डिजिटल ट्रेल मैप, सोलर लाइटिंग और गाइडेड ईको-टूर पैकेज मिलते हैं।
2.4 डैनकुंड पीक (Dainkund Peak):10 Beautiful Tourist Places to Visit in Dalhousie in 2025
डलहौजी की सबसे ऊँची चोटी डैनकुंड, लगभग 2755 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यहाँ तक की ट्रेकिंग यात्रा रोमांच से भरपूर होती है। चोटी से बर्फ से ढकी धौलाधार रेंज, रावी नदी और खज्जियार का विहंगम दृश्य दिखता है। 2025 में यहाँ स्नो स्कूटर राइड्स और व्यू पॉइंट्स को बेहतर बनाया गया है। डैनकुंड पीक डलहौजी का सबसे ऊंचा पॉइंट है, जहां से आप पूरे शहर और हिमालय की चोटियों का मनोरम दृश्य देख सकते हैं।
क्यों जाएँ?
- 360-डिग्री व्यू ऑफ द हिमालयाज़
- ट्रैकिंग और एडवेंचर के लिए बेस्ट
- सूर्योदय और सूर्यास्त का अद्भुत नज़ारा
2025 अपडेट: व्यू डेक्स, स्नो गियर ऑन रेंट और मौसम सूचना कियोस्क अब यहाँ मौजूद हैं।
2.5 सुभाष बावली (Subhash Baoli):10 Beautiful Tourist Places to Visit in Dalhousie in 2025
यह स्थान नेताजी सुभाष चंद्र बोस की स्मृति में बना है। कहा जाता है कि वे यहाँ स्वास्थ्य लाभ के लिए कुछ समय रुके थे। यहाँ की प्राकृतिक झरना और हरियाली मानसिक शांति और ध्यान के लिए उपयुक्त हैं। अब यहाँ मेडिटेशन सेंटर और ट्रेल्स भी बनाए गए हैं जहाँ लोग प्रकृति के साथ एकाकार हो सकते हैं।नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने डलहौजी में कुछ समय बिताया था, और सुभाष बावली उनकी याद में बनाई गई जगह है। यहां एक छोटा झरना और शांत वातावरण है।
क्यों जाएँ?
- ऐतिहासिक महत्व
- शांत और मेडिटेटिव एनवायरनमेंट
- प्राकृतिक झरने का आनंद
2025 अपडेट: इन्फॉर्मेशन गैलरी और म्यूजिकल वाटर ट्रेल जोड़े गए हैं।
2.6 सतधारा फॉल्स (Satdhara Falls):10 Beautiful Tourist Places to Visit in Dalhousie in 2025

यह झरना सात अलग-अलग जलधाराओं से मिलकर बना है और माना जाता है कि इसके पानी में औषधीय गुण हैं, कहा जाता है कि इसका पानी त्वचा संबंधी रोगों के लिए लाभकारी होता है। यहाँ का शांत वातावरण, चारों ओर हरियाली और जल की मधुर ध्वनि ध्यान और योग के लिए एक आदर्श स्थान बनाती है। 2025 में इसे योग और मेडिटेशन रिट्रीट स्पॉट के रूप में भी विकसित किया गया है।सतधारा फॉल्स दलहौजी से लगभग 7 किमी दूर स्थित है और यहां सात झरनों का समूह है।
और पढ़ें :Kashmir me Ghumne ki Jagah। कश्मीर में घूमने की जगह
क्यों जाएँ?
- प्राकृतिक झरनों का मनोरम दृश्य
- ट्रैकिंग और पिकनिक के लिए आदर्श
- ताज़गी भरा अनुभव
2025 अपडेट: यहाँ योग प्लेटफॉर्म और वेलनेस गार्डन विकसित किया गया है।
2.7 चमेरा झील (Chamera Lake):10 Beautiful Tourist Places to Visit in Dalhousie in 2025
डलहौजी में घूमने के लिए चमेरा झील सबसे खूबसूरत जगह में से एक माना जाता है | चमेरा झील चंबा जिले में स्थित है, जो 1700 मीटर की ऊंचाई पर है | यह झील डलहौजी से 25 से 35 किलोमीटर की दूरी पर है|यह झील एक कृत्रिम झील हैजो खूबसूरत हर बड़े पेड़ोंऔर घाटियों से घिरी है|यह झील रवि नदी पर बनी हैऔरहिमाचल प्रदेश का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है | इस झील पर मोटर वोटिंग ,कैनोइंग और कयाकिंग जैसी जल क्रीड़ाएं की जाती है
2.8 ब्रिटिशकालीन चर्च – विरासत की जीवंत मिसाल:10 Beautiful Tourist Places to Visit in Dalhousie in 2025
डलहौजी के इतिहास को जानने के लिए सेंट जॉन चर्च और सेंट फ्रांसिस चर्च जरूर जाएँ। इनका गोथिक आर्किटेक्चर और रंगीन काँच की खिड़कियाँ आँखों को सुकून देती हैं।यह चर्च शहर के सबसे पुराने चर्च हैं |
2025 अपडेट: चर्चों में अब ऑडियो गाइड और इंटरप्रिटेशन सेंटर मौजूद हैं।
2.9 बकरोटा हिल (Bakrota Hills) :10 Beautiful Tourist Places to Visit in Dalhousie in 2025

बकरोटा हिल डलहौजी के सबसे खूबसूरत स्थानों में से एक है, जहां से धौलाधार पर्वतमाला का अद्भुत नज़ारा दिखता है। यह एक अद्भुत पहाड़ी द्रश्य है ,यहाँ बर्फ से ढकी पहाड़ियां लोगों को अपनी और आकर्षित करती है |
क्यों जाएँ?
- ट्रैकिंग और नेचर वॉक के लिए परफेक्ट
- बर्फ से ढकी पहाड़ियों का मनोरम दृश्य
- शांत और प्रदूषण-मुक्त वातावरण
- 2025 अपडेट: सनसेट डेक और होमस्टे नेटवर्क शुरू हुआ है।
2.10 गरम सड़क (Garam Sadak):10 Beautiful Tourist Places to Visit in Dalhousie in 2025

गरम सड़क डलहौजी का एक ऐतिहासिक रास्ता है, जिसे ब्रिटिश काल में बनाया गया था। यहां से आप शहर के खूबसूरत दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। हरे भरे पेड़ों और धुंध से भरी ये रोड टहलने के एक अच्छा स्थान है |यहाँ के गर्म और आरामदायक वातावरण के कारण इस रोड का नाम गर्म सड़क पड़ा | यह डलहौज़ी का बहुत खूबसूरत पर्यटन स्थल है |यहं पर्यटकों को जरूर जाना चाहिए |
क्यों जाएँ?
- कोलोनियल युग की ऐतिहासिक विरासत
- लंबी वॉक और फोटोग्राफी के लिए बेस्ट
- शांत और सुकून भरा माहौल
3. डलहौजी घूमने का सबसे अच्छा समय (Best Time to Visit Dalhousie)
साल में कोई भी समय डलहौजी में घूम जा सकता है| मार्च से जून गर्मियाँ का सुहावना मौसम होता है |इस समय तापमान 10°C से 25°C तक होता है,जो की ट्रैकिंग के लिए बेस्ट है। सितंबर से नवंबर (पोस्ट-मानसून) का समय हरियाली और साफ मौसम का होता है। दिसंबर से फरवरी सर्दियाँ का मौसम होता है इस समय बर्फबारी होती है इस समय तापमान 0°C से 10°C तक होता है, रोमांटिक गेटवे के लिए परफेक्ट है।
4. डलहौजी कैसे पहुँचें? (How to Reach Dalhousie)
4.1 हवाई मार्ग (By Air)
यहां का निकटतम हवाई अड्डा: गग्गल एयरपोर्ट (धर्मशाला, 80 किमी) है और पठानकोट एयरपोर्ट (100 किमी) की दूरी पर है | भारत के सभी बड़े शहरों जैसे मुंबई दिल्ली/चंडीगढ़ से फ्लाइट उपलब्ध है। यहां पहुंचने के बाद बस या टैक्सी द्वारा डलहौजी पहुंचा जा सकता है|
4.2 ट्रेन द्वारा (By Train)
निकटतम रेलवे स्टेशन: पठानकोट 80 किमी की दूरी पर स्थित है| यह भारत के सभी बड़े शहरों सेरेल मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है| दिल्ली से कालका मेल या हिमाचल एक्सप्रेस से पहुँच सकते हैं।
4.3 सड़क मार्ग (By Road)
डलहौजी भारत के सभी बड़े शहरों से सड़क मार्ग द्वारा अच्छी तरीके से जुड़ा हुआ है| दिल्ली से दलहौजी 520 किमी की दूरी पर है यहां से यात्रा करने पर 10-12 घंटे का समय लगता है| चंडीगढ़ से 300 किमी की दूरी पर है समय 7-8 घंटे लगते हैं| HRTC और प्राइवेट बसें उपलब्ध हैं ।
5. डलहौजी में कहाँ ठहरें? (Where to Stay in Dalhousie)
डलहौज़ी में ठहरने के लिए लो बजट से लेकर हाई बजट तक होटल उपलब्ध है |आप अपनी सुविधा के अनुसार होटल का चयन कर सकते हैं |
- लग्ज़री स्टे:Grand View Hotel, Sagar Resorts
- बजट स्टे:Hotel Rainbow, Hotel Dalhousie Heights
- होमस्टे:Pine Spring Hotel, Whispering Pines
6. डलहौजी के फेवरिट फूड (Favourite Foods in Dalhousie)
- सिद्धू (Siddu) – हिमाचली स्टीम्ड ब्रेड
- थुक्पा (Thukpa) – तिब्बती नूडल सूप
- मोमोज़ (Momos) – स्टीम्ड या फ्राइड डम्पलिंग्स
- चना मद्रा (Chana Madra) – योगर्ट-बेस्ड करी
- ट्राउट फिश (Trout Fish) – स्थानीय नदियों की ताज़ा मछली
7. निष्कर्ष
डलहौजी एक ऐसा हिल स्टेशन है जहां प्राकृतिक सुंदरता, एडवेंचर और शांति सभी कुछ मिलता है। 2025 में अगर आप यहां की यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो इन 10 जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें। चाहे आप एडवेंचर के शौकीन हों या प्रकृति प्रेमी, डलहौजी आपको हर चीज़ का अनुभव देगा।
8. यात्रा युक्तियाँ:
- सर्दियों में (दिसंबर-फरवरी) बर्फबारी का आनंद लें।
- गर्मियों में (मार्च-जून) मौसम सुहावना रहता है।
- स्थानीय हिमाचली व्यंजन जैसे सिद्धू, थुक्पा और मोमोज़ जरूर ट्राई करें।
क्या आपने डलहौजी की यात्रा की है? हमें कमेंट में बताएं कि आपको सबसे ज्यादा कौन सी जगह पसंद आई!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
- डलहौजी में कितने दिन का टूर प्लान करें?
Ans. 3-4 दिन पर्याप्त हैं मुख्य आकर्षण देखने के लिए।
- क्या डलहौजी में बर्फबारी होती है?
Ans. हाँ, दिसंबर से फरवरी** तक बर्फ गिरती है।
- क्या डलहौजी से खज्जियार का दौरा कर सकते हैं?
Ans. हाँ, खज्जियार 24 किमी दूर है, टैक्सी या बस से पहुँच सकते हैं।
- क्या डलहौजी में मोबाइल नेटवर्क चलता है?
Ans. Jio और Airtel का नेटवर्क ठीक काम करता है, लेकिन दूरस्थ क्षेत्रों में सिग्नल कमजोर हो सकता है।
- क्या डलहौजी सोलो ट्रैवलर्स के लिए सुरक्षित है?
Ans. हाँ, यह एक शांत और सुरक्षित हिल स्टेशन है, सोलो ट्रैवलर्स के लिए अच्छा विकल्प।
2 thoughts on “10 Beautiful Tourist Places to Visit in Dalhousie in 2025 | 2025 में डलहौजी में घूमने के लिए 10 खूबसूरत पर्यटन स्थल”